राष्ट्रीय

एअर इंडिया पायलटों और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाएगी

डेस्क :एअर इंडिया ने पायलटों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।वर्तमान में एअरलाइन में पायलटों और अन्य कर्मचारियों दोनों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की घोषणा एअरलाइन के टाउनहॉल में सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन द्वारा की गई।

एअर इंडिया के पायलटों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी। एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया में लगभग 24,000 कर्मचारी हैं, जिनमें लगभग 3,600 पायलट और लगभग 9,500 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। यह तुरंत पता नहीं चल सका कि केबिन क्रू की सेवानिवृत्ति आयु, जो वर्तमान में एअर इंडिया में 58 वर्ष है, बढ़ाई गई है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *