राष्ट्रीय

कुलगाम में पिछले 9 दिन से सेना की आतंकियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद

डेस्क :जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को ऑपरेशन अकाल के नौवें दिन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रात भर चली गोलीबारी में दो और सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए, जिससे घाटी के सबसे लंबे समय से चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियानों में से एक में घायलों की कुल संख्या 10 हो गई। शहीद जवानों की पहचान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। चिनार कोर, राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। सेना ने शहीदों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया ऑपरेशन जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *