स्थानीय

शैक्षिक स्पर्धाओं से बढ़ता है आत्मविश्वास : कुलपति

दरभंगा : संस्कृत सप्ताह समारोह के तीसरे दिन संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो.लक्ष्मीनिवास पाण्डेय ने कहा कि शैक्षिक स्पर्धाएं लगातार होनी चाहिए। इससे प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसकी क्षमता में भी बृद्धि होती है। कुलपति ने कहा कि विद्यालयीय छात्रों का आह्वान जब विश्वविद्यालय में होता है तो छात्र उत्साहित होकर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। यहां स्कूली बच्चों को उत्साहित देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि स्नातकोत्तर विभाग में कक्षा 6-10 स्कूली बच्चों व उच्चतर स्तर के छात्रों के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से अलग अलग शैक्षिक स्पर्धाओं का दौर काफी देर तक चलता रहा। मंचासीन विशिष्ट अतिथि सीसीडीसी डॉ.दिनेश झा सहित निर्णायक सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दो विधाओं में आयोजित कार्यक्रम में पहले विद्यालय स्तर के स्पर्धा शुरुआत हुई। जिसमें सरकारी एवं निजी विद्यालय के दो-दो प्रतिभागी सम्मिलित हुए। विद्यालय स्तर पर सुभाषित कंठपाठ स्पर्धा एवं उच्च स्तर पर भारतीय परिवार व्यवस्था के महत्व पर छात्रों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। विशिष्ट अतिथि डॉ. झा ने भी प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाया और कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से छात्रों के शैक्षिक स्तर में विकास होता है।

निर्णायक में डा.संजीत कुमार झा, डॉ.कुणाल कुमार झा, डॉ.देवहुति , डॉ.ममता पाण्डेय एवं कुन्दन कुमार आमंत्रित थे।कार्यक्रम का सत्र संयोजन डॉ.एल सविता आर्या ने बखूबी किया जबकि संचालन डॉ.यदुवीर स्वरूप शास्त्री ने किया।
समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.शिवलोचन झा, डॉ.दयानाथ झा, डॉ.दिलीप कुमार झा, डॉ.साधना शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य डॉ.रामसेवक झा, डॉ.प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ.सन्तोष तिवारी एवं संयोजक डॉ.सुधीर कुमार उपस्थित थे। कल शनिवार प्रातः 6:30बजे श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय कैम्पस से रमेश्वरलता कालेज तक संस्कृत शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 9 बजे से यज्ञमंडप पर उपाकर्म होगा।

बच्चों की प्रस्तुति रही सराहनीय

सुभाषित कण्ठपाठ प्रतियोगिता में होली कोस स्कूल की पहल मल्लिक एवं दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल की नैवेद्या शास्त्री प्रथम,
माउंट लिटरेजी की रोशनी कुमारी द्वितीय, दरभंगा पब्लिक स्कूल की साक्षी एवं पब्लिक स्कूल दरभंगा की काव्या तीसरे स्थान पर रही। केंद्रीय विद्यालय की सौम्या श्री का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। कौतुहल का विषय रहे नर्सरी का छात्र वेद प्रकाश और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की सर्वज्ञा को विशिष्ट मेधा पुरस्कार दिया जाएगा। डीजेपीएस की छात्रा मायरा सरावगी की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। वहीं उच्च स्तर के प्रतिभागियों में आदित्य कुमार प्रथम, नेहा द्वितीय, मीनू कुमारी तृतीय और सचिन झा चौथे स्थान पर रहा। सभी स्पर्धाओं में चयनित छात्रों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान राशि 12 को संस्कृत सप्ताह समारोह के समापन समारोह में दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *