राष्ट्रीय

हाई अलर्ट पर IGI समेत देश के सभी Airport, बड़े आतंकी हमले की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसी ऐक्टिव

डेस्क :स्वतंत्रता दिवस के नज़दीक आते ही, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इस दौरान देश भर के सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर यह हाई अलर्ट जारी किया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने इस संबंध में सभी हवाई अड्डों को तीन सुरक्षा परामर्श जारी किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह भी बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के दौरान पूरे भारत के हवाई अड्डों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *