स्थानीय

दरभंगा : कृष्णकांत चौधरी बने ब्राह्मण काउंसिल के प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुनील कुंवर को मिली प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी

दरभंगा : ब्राह्मण समाज के हित में सक्रिय सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ब्राह्मण काउंसिल बिहार इकाई की कोर कमिटी द्वारा पदाधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है।

जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार कृष्णकांत चौधरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार झा को प्रदेश मंत्री, डॉक्टर आनंद प्रकाश को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील कुंवर को प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्राह्मण काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने में अपनी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देंगे।

बता दें कि ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया विभिन्न राज्यों में सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। बिहार इकाई में की गई यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *