डेस्क :कहते हैं जानवरों को जुबां तो नहीं होती है लेकिन वो बहुत कुछ बोल देते हैं। उन्हें क्या चाहिए, वो किसके पास जाना चाहते हैं। ये सारी कहानी वो अपने हावभाव बयान कर देते हैं। इन दिनों एक जानवर को लेकर महाराष्ट्र में गहमा गहमी मची हुई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अचानक लोगों ने जियो को बॉयकाट करना शुरू कर दिया। लोग अपने अपने मोबाइल नंबर दूसरी कंपनियों में पोर्ट कराने लगे। कोल्हापुर के नंदिनी गांव के लोग सड़कों पर उतर आए। जियो के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लेकिन ये इतना सबकुछ क्यों हो रहा था? इसकी वजह है माधुरी या कहें महादेवी। पोस्टर्स, हजारों लोगों की भीड़ आंखों में आंसू लिए इंसानी से जुड़े किसी मुद्दे के लिए नहीं बल्कि 36 साल की हथिनी को लेकर उमड़ पड़ी। माधुरी नाम की हाथिनी को कोल्हापुर के गांव से वंतारा ले जाया गया
