राष्ट्रीय

दिल्ली : कांग्रेस सांसद आर. सुधा की चेन छीननेवाला आरोपी गिरफ्तार

डेस्क : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया है कि उसने उस चोर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने तमिलनाडु से कांग्रेस की सांसद आर. सुधा के गले से सोने की चेन छीन ली थी। कांग्रेस सांसद के गले से सोने की चेन छीने जाने की घटना को लेकर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि जब सांसद के साथ ऐसी घटना हो सकती है तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान के ही भरोसे है।

अब दिल्ली पुलिस ने X हैंडल पर एक पोस्ट कर बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है।

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद सुधा के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु भवन के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी एक मोटरसाइकिल सवार पीछे से आया और उनकी चेन छीन ली। इस दौरान उन्हें मामूली चोट भी आई और उनके कपड़े फट गए थे। यह घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *