स्थानीय

दरभंगा : आज से शुरू होगा ‘संस्कृत सप्ताह’ कार्यक्रम

गीत-नाटक मंचन के साथ 12 को होगा समापन

शास्त्र चर्चा, शैक्षिक स्पर्धा, संगोष्ठी समेत अन्य गतिविधियों पर रहेगा फोकस

दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जो 12 अगस्त तक चलेगा। संस्कृत भाषा के अध्ययन व महत्व को उजागर करने के साथ साथ इसके प्रचार-प्रसार व जागरुकता के लिए इस बार शास्त्र चर्चा, शैक्षिक स्पर्धा, संगोष्ठी समेत अन्य गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। दरबार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति
प्रो0 लक्ष्मीनिवास पांडेय करेंगे। उद्घाटन का समय अपराह्न दो बजे निर्धारित है। इस सत्र के मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व कुलपति प्रो0 देवनारायण झा आमंत्रित किये गए हैं। वेद-पुराण संकाय के अध्यक्ष प्रो0 दिलीप कुमार झा सासरस्वत अतिथि होंगे। सत्र संयोजक डॉ सुधीर कुमार होंगे जबकि मंच संचालन का दायित्व डॉ रामसेवक झा के हाथों रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि अगले दिन शास्त्र चर्चा की जाएगी। इसमें प्रो. पुरेन्द्र वारिक,
डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ. रीतेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. धीरज कुमारबपाण्डेय, डॉ. ध्रुव मिश्र,
डॉ. निशा मुख्य रूप से भाग लेंगे। इस सत्र के संयोजक डॉ प्रमोद कुमार मिश्र होंगे जबकि मंच संचालन डॉ शम्भू शरण तिवारी करेंगे। वहीं 08 को शैक्षिक स्पर्धा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की संयोजिका होंगी डॉ एल सविता आर्या जबकि मंच संचालन का जिम्मा डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री के हाथों रहेगा। इसी तरह 09 अगस्त को संस्कृत शोभा यात्रा एवं उपाकर्म की क्रिया की जाएगी। इस दिन डॉ संतोष कुमार पासवान एवं डॉ ध्रुव मिश्र अपने अपने सत्र के संयोजक होंगे। वहीं, 10 को आयोजित संगोष्ठी के संयोजक डॉ वरुण कुमार झा होंगे और मंच संचालन डॉ रीतेश कुमार चतुर्वेदी करेंगे। मुख्य अतिथि होंगे श्यामा मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष डॉ जयशंकर झा। विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद कुमार मिलन बनाये गए हैं जबकि सारस्वत अतिथि डॉ घनश्याम मिश्र होंगे। 11 को गीत-नाटक व मंचन समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। इस सत्र की मुख्य अतिथि होंगी एलएनएमयू के संगीत- नाटक की विभागाध्यक्षा प्रो0 लावण्य कीर्ति सिंह काव्या और विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे पूर्व कुलानुशासक प्रो0 श्रीपति त्रिपाठी जबकि सारस्वत अतिथि होंगे स्थानीय सीएम कालेज के सहायक प्रध्यापक डॉ सत्येंद्र कुमार झा। डॉ कमलेन्द्र चक्रपाणि इस सत्र के संयोजक होंगे जबकि डॉ साधना शर्मा मंच संचालन करेंगी। 12 अगस्त के समापन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे एलएनएमयू प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो0 अजीत कुमार सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि होंगे संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री रमेश कुमार झा। डॉ संतोष कुमार तिवारी के संयोजन में इस सत्र के सारस्वत अतिथि के रूप में व्याकरण विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 सुरेश्वर झा आमंत्रित किये गए हैं। डॉ एल सविता आर्या मंच संचालन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *