स्थानीय

पटना : मोस्ट वॉन्टेड अपराधी रोशन शर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

पटना : करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में संलिप्त और कई काण्डों में वांछित अपराधी रोशन शर्मा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पटना जिलान्तर्गत कई चर्चित आपराधिक घटनाओं, जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं, में संलिप्त और कई काण्डों में वांछित अभियुक्त रौशन शर्मा को 4 तारीख की रात्रि में जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

उक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसके एक साथी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम छापामारी करने जा रही थी. इसी क्रम में अभियुक्त द्वारा सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किया गया और वह भागने लगा, पुलिस द्वारा उसे रोका गया पर वह नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से PMCH रेफर कर दिया गया है।

अभियुक्त रौशन शर्मा अंतर्राज्यीय कई आपराधिक घटनाओं में वांछित है, इसके विरुद्ध बिहार, झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल राज्य में कई मामले दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *