डेस्क :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को अचानक आई बाढ़ में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। हालांकि, ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उत्तरकाशी के ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि की। यह घटना तब हुई जब एक भीषण बादल फटने से होटल और होमस्टे समेत दर्जनों इमारतें बह गईं। घटनास्थल उत्तरकाशी ज़िले के हर्षिल के पास धराली गाँव में है। लगातार हो रही भारी बारिश पहाड़ी इलाकों में तबाही का सबब बन गई। ज़िले के हर्षिल क्षेत्र के धरलोई गाँव में बादल फटने की घटना हुई, जिससे खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे भारी मलबा आ गया और धराली-खीर गंगा क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ
