डेस्क :पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने मंगलवार को कूचबिहार जिले में कथित तौर पर “मतदाता सूची संशोधन का उपयोग करके पिछले दरवाजे से नागरिकता परीक्षण” के विरोध में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को काले झंडे दिखाए। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार जिले में प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को ‘‘सुनियोजित नाटक’’ करार दिया। कूचबिहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन का नेतृत्व करने उत्तर बंगाल जिले में गए अधिकारी को नारेबाजी का सामना करना पड़ा
