डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद पुस्तकालय भवन में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। यह महत्वपूर्ण बैठक संसद में चल रहे गतिरोध के बीच हो रही है, जहाँ विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर बहस की माँग कर रहे हैं और इसे वापस लेने की माँग कर रहे हैं। एसआईआर बहस पर विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, संसद ने मंगलवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह महीने और बढ़ाने के प्रावधान वाले सांविधिक संकल्प को मंजूरी दे दी। राज्यसभा में आज विपक्षी सदस्यों के विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के बीच इस संकल्प को ध्वनिमत से पारित किया गया। लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है
