राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की संजय बस्ती में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान में शामिल हुईं

डेस्क :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिमारपुर इलाके में जारी स्वच्छता अभियान ‘कूड़े से आजादी’ में मंगलवार को हिस्सा लिया और निवासियों से अपने आसपास के इलाकों को साफ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम संजय बस्ती में आयोजित किया गया था। स्थानीय विधायक सूर्य प्रकाश खत्री के साथ मौजूद गुप्ता ने कहा कि समूची दिल्ली के जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *