डेस्क :बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी भी गठबंधन या समझौते से इनकार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी खबरों से सतर्क रहने की हिदायत दी।
काफी समय से जिस तरह की बयानबाजी बसपा प्रमुख मायावती कर रही है विपक्ष को लगता है कि बहुजन समाज पार्टी और भाजपा में कोई सीक्रेट डील है। विपक्ष के सुर में सुर मिलाने से मायावती दूर रहती है। ऑपरेशन सिंदूर पर मायावती का जो पक्ष रहा उसके बाद ये अटकलें तेज हो गयी कि शायद बसपा-भाजपा के बीच गठबंधन है! अब इस तरह की सारी अटकलों को खारिज कर दिया
