डेस्क :इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन कर अपने पाले में कर दी। सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। हैरी ब्रूक की जबरदस्त पारी के बाद एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि भारत ये सीरीज गंवा बैठेगा। लेकिन सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा दी। वहीं सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन पर पूरा देश गदगद है साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है
