डेस्क :हरियाणा सरकार ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा (DSS) सिरसा के प्रमुख, बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा कर दिया। वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौट आएगा। इसके साथ ही, 1 जनवरी से 14 सितंबर तक पिछले चार महीनों में वह 91 दिन जेल से बाहर रह चुका होगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सिंह (57) मंगलवार से 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मे रहेगा। इससे पहले सिंह अप्रैल में 21 दिन की ‘फरलो’ मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया था
