डेस्क :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक मिनट का मौन रखा गया। वहीं, विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह सोमवार को भी लोकसभा में हंगामा किया। दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए फिर से शुरू हुई, लेकिन जैसे ही सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पेश करने का प्रयास किया, विपक्ष ने सदन में अपना विरोध जारी रखा और दिन भर की कार्यवाही स्थगित कर दी गई
