राष्ट्रीय

हरियाणा में कांवड़ियों से झगड़े के बाद CRPF जवान की हत्या, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

डेस्क :स्थानीय पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया, कुछ दिन पहले कांवड़ यात्रा के दौरान गाँव के कुछ युवकों का उससे झगड़ा हो गया था। उनकी पहचान कर ली गई है। कृष्ण की हत्या की साजिश कथित तौर पर हरिद्वार तीर्थयात्रा पर जाने से पहले ही रची गई थी।
हरियाणा के सोनीपत में 28 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान अपने ही गाँव के कुछ लोगों के साथ हुए झगड़े में उसका हाथापाई हुई थी। जवान कृष्ण कुमार की हत्या के सिलसिले में तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जवान कृष्ण लगभग 30 साल का था और छुट्टी पर था। सोमवार तड़के घर लौट रहे कृष्ण पर गोली चलाने के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *