मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री दूसरे यात्री को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक पैसेंजर को पैनिक अटैक आया. इस दौरान फ्लाइट में बैठे दूसरे पैसेंजर ने उस यात्री को जोरदार थप्पड़ मार दिया. पूरी वारदात पर इंडिगो ने कहा-‘हम घटना की निंदा करते हैं, हमने SOP का पालन करते हुए उस व्यक्ति को CCU एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया है.’
