राष्ट्रीय

मद्रास उच्च न्यायालय ने मानदंड तय करने संबंधी याचिका खारिज की

डेस्क :मद्रास उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को विमानन संबंधी मीडिया रिपोर्टिंग के लिए विस्तृत दिशानिर्देश और परामर्श तैयार करने तथा उन्हें लागू करने का निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।
पिछले काफी समय से लगातार विमानों में तकनीकी खराबी देखी जा रही है। इसी के चलते विमानों की कई बार आपातकालीन लैंडिग की जाती रही है। पिछले काफी समय से एयरलाइंस की लापरवाही के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ये तो थी आम जनता की परेशानी की बात… सबसे बड़ी बात की अहमदाबाद एयर इंडिया का जो हादसा हुआ वह रूह कंपा देने वाला था। 270 लोगों की जान चली लगी और एयरलाइंट कंपनियां किसी भी तरह से अपना पल्लू झाड़ने में लगी हुई है। जब लगातार इस तरह की लापरवाही के बारे में मीडिया में दिखाया जाने लगा तो इस पर भी लगाम लगाने की आवाजें उठी। लेकिन इस तरह की लगाम लगाने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *