स्थानीय

दरभंगा : जीण माता के अष्टम वार्षिक महोत्सव पर निकली भव्य निशाण शोभायात्रा

दरभंगा (नासिर हुसैन)। जीण माता परिवार द्वारा जीण माता  का अष्टम वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ स्थानीय शक्ति धाम मंदिर नाका नंबर 4  के सामने मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज  प्रातः निशाण शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक, दरभंगा टावर होते हुए शोभा यात्रा शक्ति धाम पहुंची। महिला-पुरुष और बच्चे झूमते-नाचते हुए माता का गुणगान कर रहे थे। संध्या 7 बजे से लहान, नेपाल से आए हुए कृष्ण शर्मा द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंगलवार को माता का मंगल पाठ शिल्पी वर्मा द्वारा अपराह्न 1:30 बजे से किया जाएगा।

यह जानकारी जीण माता परिवार के मीडिया प्रभारी आशीष सर्राफ ने दी। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से दिलीप शर्मा, सुरेश शर्मा, विक्रम शर्मा, अंजनी अग्रवाल, राजेश डोकनिया, मनोज वर्मा एवं प्रकाश वर्मा सक्रिय दिखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *