डेस्क :राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने प्रक्रिया के नियमों का हवाला देते हुए पीयूष गोयल के बयानों पर सवाल उठाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दोनों सदनों की कार्यवाही को बार-बार चलाने की कोशिश हुई लेकिन बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा।
विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत के साथ टैरिफ और व्यापार पर हाल ही में की गई घोषणा पर दोनों सदनों में स्वतः संज्ञान लेते हुए वक्तव्य दिया। राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने प्रक्रिया के नियमों का हवाला देते हुए पीयूष गोयल के बयानों पर सवाल उठाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दोनों सदनों की कार्यवाही को बार-बार चलाने की कोशिश हुई लेकिन बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा
