राष्ट्रीय

एसबीके सिंह बने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर

डेस्क : सीनियर आईपीएस अधिकारी एस.बी.के. सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह 1 अगस्त से कार्यभार संभालेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि 1988 बैच के अधिकारी शशि भूषण कुमार सिंह शुक्रवार से दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. फिलहाल वह दिल्ली में होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल यानी महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. वह अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

आईपीएस एस.बी.के. सिंह अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारी हैं. वह 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी संजय अरोड़ा की जगह लेंगे. झारखंड के हजारीबाग स्थित सैनिक स्कूल तिलैया से पढ़ाई कर चुके शशि भूषण कुमार राजधानी दिल्ली समेत अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *