डेस्क :एसडीपीओ ने बताया कि घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मौजूदा मानदंडों के अनुसार अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
बिहार के पटना स्थित अपने आवास में एक पुलिस कांस्टेबल का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कानून व्यवस्था-1 (पटना) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को बुद्ध कॉलोनी स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली
