राष्ट्रीय

हमारी आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति को किया बर्बाद… ट्रंप की डेड इकोनॉमी वाले बयान पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा

डेस्क :राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री भाषण देते हैं और कहते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत अच्छी है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है, दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा है। जब आप अपना प्रतिनिधिमंडल दुनिया में भेजते हैं, तो कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता। वे इस देश को कैसे चला रहे हैं? पूरी तरह से भ्रम की स्थिति हैअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर देश की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाँ, वह सही कह रहे हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक तथ्य बताया है… पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है। भाजपा ने अडानी की मदद के लिए अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *