बिहार

तेजस्वी यादव के घर पर महागठबंधन की बैठक, बिहार चुनाव को लेकर बन गया यह बड़ा प्लान

डेस्क :राजद नेता ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम लोग जनता के बीच जाएंगे। इसे लेकर आज बैठक में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि राखी के बाद हम महागठबंधन के सभी बड़े नेता जो राष्ट्र स्तर के नेता हैं जनता के बीच जाएंगे मैं खुद भी जनता के बीच जाऊंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई। CAG की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार सरकार 71,000 करोड़ रुपये का ब्योरा नहीं दे सकी। यह आंकड़ा लगभग 80,000 करोड़ रुपये है; यह एक बड़ा घोटाला है। राज्य में अब तक 100 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं और सीएम अभी भी बेहोश हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *