डेस्क :गांदरबल जिले में आज आईटीबीपी जवानों से भरी एक बस भारी बारिश के बीच सिंध नदी में गिर गई। यह एक गंभीर बस हादसा था, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी आईटीबीपी जवान सुरक्षित बचा लिए गए, जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस बुधवार को एक नदी में गिर गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई और बस में सवार सभी कर्मियों को बचा लिया गया
