डेस्क :कोरजोक फु में आधार शिविर स्थापित करने वाली इस टीम में पूरे भारत के प्रमुख प्रोफेसर, शोधकर्ता, जलवायु विशेषज्ञ, चिकित्सा पेशेवर और सामाजिक विकास कार्यकर्ता शामिल हैं।
पर्वतारोहियों, वैज्ञानिकों और चिकित्सकों की एक टीम लद्दाख के लेह जिले के सुदूर त्सो-मोरीरी क्षेत्र में एक अभियान के तहत एक अनाम चोटी पर चढ़ाई करेगी। इसके साथ ही 6,105 मीटर ऊंची इस चोटी का नाम प्रतीकात्मक तौर पर ‘अभया’ रखा जाएगा। पिछले साल कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी
