स्थानीय

दरभंगा के डॉ. प्रभाकर झा बने ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर, बड़ी तादाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

दरभंगा। ब्राह्मण समाज के संगठन ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दरभंगा निवासी डॉ. प्रभाकर झा को नियुक्त किया है। संगठन ने उनपर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही दरभंगा समेत आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्थानीय स्तर पर प्रभाकर झा की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

बधाई देने वालों में कैलाश चौधरी, रंजीत झा, राजीव झा, कन्हैया चौधरी, रॉकी झा, कुमार मदन मोहन, मनोहर झा, मृणालिनी झा, अपर्णा झा, अर्चना झा और रमेश झा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सभी ने विश्वास जताया कि प्रभाकर झा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी और मजबूत होगी।

One Reply to “दरभंगा के डॉ. प्रभाकर झा बने ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

  1. बहुत बहुत धन्यावाद ईस पद के सुयोग्य
    परसन बहुत बहुत सुभकामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *