वायरल वीडियो

महाराष्ट्र : अकोला में महिला के हाथों चप्पल से सरेआम पिटे संभाजी ब्रिगेड पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गजानन पारधी !

डेस्क : महाराष्ट्र के अकोला जिले में संभाजी ब्रिगेड पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गजानन पारधी (Dr. Gajanan Pardhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक महिला चप्पल से पीटती नजर आ रही है. डॉ. गजानन पारधी पर ब्लैकमेल, पैसे मांगने, फोटो-वीडियो वायरल करने और छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के कारण उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में संभाजी ब्रिगेड से निष्कासित कर दिया गया है.

इस मामले में अब तक न तो महिला ने और न ही डॉ. गजानन पारधी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, इस घटना के बाद डॉ. पारधी की काफी निंदा हो रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *