डेस्क :सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन की महाशिवरात्रि देश के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और तड़के से ही रोशनी से सजे शिव मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगे। इसी पावन अवसर पर मुख्यमंत्री और गोरखपीठ के मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने हवन और अन्य अनुष्ठान भी किए और लोगों की खुशहाली की कामना की
