डेस्क :उप निरीक्षक ने मुक़दमे से नाम हटाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग की जिसका आडियो/वीडियो संज्ञान में आया था और जांच के बाद सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही की गई है।
प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रिंकू पुष्पाकर के खिलाफ थाना महेशगंज में एक मामला दर्ज है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कर रहे थे
