डेस्क :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस मंजूरी को गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनकी सराहना की और जनसेवा के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया
