डेस्क :सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शारदा विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर में आत्महत्याओं के मामलों का स्वतः संज्ञान लिया। शीर्ष अदालत ने दोनों संस्थानों को तलब किया और पूछा कि क्या पुलिस को समय पर मामले की जानकारी दी गई थी। अदालत ने कहा कि उसे लगता है कि मामले में ‘कुछ गड़बड़’ है। अदालत ने पूछा कि क्या दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। साथ ही, यह भी कहा कि अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो वह अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगी। अदालत ने मामले में सहायता करने और मामले का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अपर्णा भट्ट को न्यायमित्र नियुक्त किया।
