राष्ट्रीय

पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है विपक्ष, लोकतंत्र को बना रहा शोरतंत्र… शिवराज का आरोप

डेस्क :शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है। सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा है।संसद का मानसून सत्र सोमवार, 21 जुलाई को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही हंगामा देखने को मिला। दोनों सदन बार-बार स्थिगित भी हुए। हालांकि, सरकार साफ तौर पर कह रही है कि वह हर विषय पर चर्चा को तैयार है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है। सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *