डेस्क :अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान कल्याण निवासी मोहम्मद कैफ मंसूर शेख (24) और भिवंडी के कोनगाव निवासी फरदीन आसिफ शेख (24) के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के बाद 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
