डेस्क :अधिकारियों ने गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को कहा, “बाल तस्करी और भीख मांगने के लिए उनके शोषण को रोकने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार ने सभी उपायुक्तों (डीसी) को निर्देश दिया है कि वे सड़कों पर वयस्कों के साथ भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों का डीएनए परीक्षण करें ताकि उनके रिश्ते की पुष्टि हो सके।” अब पंजाब की समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को बताया कि लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर जिलों से भीख मांगने वाले 21 बच्चों को बचाया गया है
