अन्य

दरभंगा आईटी पार्क आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति : डॉ. गोपालजी ठाकुर

मिथिला में हर घर में तकनीकी शिक्षा के लिए मोदी सरकार संकल्पित : सांसद

दरभंगा (नासिर हुसैन) : देश मे तकनीकी शिक्षा एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसे हर घर के बच्चों में पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार व पीएम मोदी संकल्पित हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा इस अभियान का दक्षता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है. दस करोड़ की लागत से बना आईटी पार्क इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मोतिहारी में पीएम मोदी के द्वारा इस आईटी पार्क का लोकार्पण होने के बाद आज पार्टी के सैकड़ों नेताओं तथा कार्यकर्ताओ के साथ इस आईटी पार्क को विधिवत छात्र-छात्राओं को समर्पित करते हुए कहा कि अब यहां के बच्चों को संसाधन और समय की बचत होगी। सांसद ने वहां आईटी पार्क के अधिकारियों तथा इसी परिसर से सटे आईटीआई के प्रिंसिपल और शिक्षकों से विस्तार से जानकारी ली।

अधिकारियों ने सांसद डॉ. ठाकुर को बताया कि इसमें विभिन्न कंपनियों के 150 लोग एकसाथ तकनीकी रूप से काम कर सकेंगे। सांसद ने अधिकारियों के साथ ली गई जानकारी के आधार पर इसमें शुरू 9 विधाओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी तक 14 कम्पनियों ने इसमें अपना निबंधन कराया है। उन्होंने बताया कि अभि केयर, अभिमन्यु, आजाद न्यूटीराइज्म, वाणी कुमारी जैसी कम्पनियों के अधिकारियों ने संस्थान में लोकार्पण समारोह में शामिल होकर आज विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया। डॉ. ठाकुर ने आईटी पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस जमीन के निबंधन में उनकी महती भूमिका रही है तथा इसके लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विभागीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मिलकर उन्होंने अपनी बातें रखी थीं तथा आग्रह पत्र दिया था, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने है।

इस मौके पर पार्टी नेता उदय शंकर चौधरी, पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष विनय पासवान, निभा देवी, लक्ष्मी झा, माधव आजाद, रजनीश सुंदरम, सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *