डेस्क :जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज आरा में अपने रोड शो के दौरान पसलियों में चोट खा बैठे। चोट लगने के बाद उन्हें पार्टी के मंच पर लाया गया। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए वह अपनी कार से बाहर झुक रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए पटना लाया गया है। इससे पहले भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
