डेस्क :जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सावन के महीने में मटन भोज का आयोजन कर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस पर राजद-कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सनातन धर्म का हवाला देकर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी अब कहेगी कि यह ‘पुण्य’ है कि ललन सिंह उनके लोगों और कार्यकर्ताओं को मटन खिला रहे हैं, क्योंकि वह उनके सहयोगी और केंद्रीय मंत्री हैं। वे अब कुछ नहीं कहेंगे। जब पीएम कल यहां आएंगे, तो मुझे उम्मीद है कि वह ललन सिंह पर बोलेंगे, कि वह सावन में मटन खिला रहे हैं
