डेस्क :प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों के नाम भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की 37.6 करोड़ रुपये मूल्य की 43 संपत्तियां भी कुर्क की हैं। यह मामला सितंबर 2018 का है। इससे पहले ब्रिटेन में स्थित शस्त्र सलाहकार संजय भंडारी और कुछ अन्य से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति एवं कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी।
