डेस्क :भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अनुमान जताया कि 22 जुलाई तक केरल में भारी बारिश जारी रहेगी। इसे देखते हुए कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड और त्रिशूर के जिला कलेक्टरों ने गुरुवार को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की हैकेरल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोझिकोड जिले में मामूली भूस्खलन की घटनाएं हुईं और कई घरों में पानी भर गया है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव और विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है।
