डेस्क :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा की ‘चुनावी चोरी शाखा’ बन गया है। वहीं, चुनाव आयोग हमेशा से कहता रहा है कि 22 साल बाद हो रहे इस पुनरीक्षण से मतदाता सूची से अपात्र लोगों और डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाया जाएगा और कानून के अनुसार मतदान के पात्र लोगों को भी शामिल किया जाएगा
