राष्ट्रीय

यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

डेस्क :नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस पर एक ट्रक चालक ने बिना ‘इंडिकेटर’ दिए हुए वाहन को अचानक मोड़ दिया जिससे पीछे से आ रही एक एंबुलेंस उससे टकरा गई।उन्होंने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस चालक जितेंद्र उर्फ सानी धामी (38) एवं सहचालक कमलदीप उर्फ कमल (40) की मौत हो गई। वे दोनों पंजाब के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *