राष्ट्रीय

पृथ्वी पर आपका स्वागत है…शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया रिएक्ट

डेस्क :15 जुलाई 2025 भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा का समापन कर धरती पर लौट गए। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा। शुभांशु शुक्ला की कुशल वापसी पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *