तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास डीज़ल ले जा रही एक मालगाड़ी के चार टैंकरों में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और जलते हुए डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया है. इस हादसे के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र चेन्नई से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
