
कर्नाटक के गोकर्ण में एक बड़ा ही अजीब मामला देखने को मिला है. यहां पर एक हैरान कर देने वाले सर्च ऑपरेशन मिशन में 40 वर्षीय रूसी महिला गुकीना और उसकी दो छोटी बेटियां रामतीर्थ पहाड़ी की चोटी पर एक दुर्गम और खतरनाक गुफा में पाई गईं. पेट्रोलिंग के दौरान गोकर्ण पुलिस को जंगल के अंदर एक अस्थायी घर में तीनों मिलीं. घटना 9 जुलाई की शाम पांच बजे की बताई जा रही है.
उसने बताया कि वह आध्यात्मिक एकांतवास (Spiritual Solitude) में थी, 2017 में वीज़ा खत्म होने के बाद से वहीं रह रही थी. स्थानीय लोगों ने जब इस रहस्य को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बातचीत कर के तीनों को बाहर निकाला. अब प्रशासन उनकी रूस वापसी की प्रक्रिया में जुटा है.
