स्थानीय

दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद में शिक्षकों के स्किल डेवलपमेंट के लिए स्टेम डीएलडी कार्यशाला का हुआ आयोजन

दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद दरभंगा के परिसर में नॉर्दर्न सहोदया स्कूल कम्प्लेक्स मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार शिक्षकों के स्किल डेवलपमेंट हेतु स्टेम डी.एल.डी. कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा प्रधानाचार्य के द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ।

आज के इस कार्यशाला में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त तीन विद्यालयों (दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा, एंजेल हाई स्कूल, भिगो, दरभंगा एवं न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल अलफगंज, दरभंगा) से कुल -36 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 13 प्रतिभागियों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल को प्रदर्शित किया गया जिसका मूल्यांकन सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार एप्रिशिएसन कमेटी के सदस्यगण द्वारा किया गया एवं इसमें से दो उत्कृष्ट प्रदर्शन को नामित कर सीबीएसई सीओई को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम का समापन उप-प्रधानाचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *