अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता को किया अगवा, दोबारा किया दुष्कर्म, बर्बर तरीके से पिटाई के बाद हाथ-पैर बांधकर झाड़ी में फेंका, महिला की हालत गंभीर

डेस्क : मामला लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र का है, जहाँ पूर्व में इस महिला के साथ दु’ष्कर्म हो चुका था. पीड़िता ने अंशू मौर्य नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने अंशू को गिरफ्तार किया और जेल भेजा.
लेकिन, जमानत मिलने पर वह बाहर आ गया.

अंशू जमानत पर छूट कर आया तो उसने पीड़िता को किडनैप कर लिया. उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया. लोगों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. अंशू मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *