राष्ट्रीय

Chhattisgarh: 8 महिलाओं सहित 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 37.5 लाख रुपये का था इनाम

डेस्क :अबूझमाड़ वन क्षेत्र में सक्रिय 37.5 लाख रुपये के इनामी 22 माओवादियों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुडिया ने बताया कि आज 11 जुलाई को हमने अलग-अलग रैंक के कुल 22 नक्सली कैडर सदस्यों को आत्मसमर्पण कराया है, जिनमें 14 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। इनमें प्रमुख हैं डीवीसी शुकलाल, जो कुतुल एरिया कमेटी के प्रभारी थे और कई सालों से माड़ में मौजूद थे। वह लगभग 17-18 सालों से संगठन में हैं और उन्होंने अपने दम पर कई लोगों की भर्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *